logo

Bihar Politics : मैं  FEVICOL वालों को सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाएं, PK ने क्यों कही ये बात 

pk_nitish.jpg

डेस्क:

बिहार में सत्ता परिर्वतन के बाद से ही उठापटक का दौर जारी है। BJP लगातार  सीएम  नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमलावर है। इसी दौरान कभी नीतीश कुमार के चहिते कहे जाने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीतीश के दिल्ली दौरे पर तंज करते हुए कहा कि अगर फेविकोल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। 

सरकार किसी की भी हो कुर्सी पर नीतीश ही बैठे है
प्रशांत किशोर इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में है। नीतीश के दल बदलने के बाद से ही वो नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। किशोर ने कहा कि अगर फेविकोल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। किसी की भी सरकार हो, लेकिन वो कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने एक स्लोगन बहुत सुना है कि फेविकोल का जोड़ है, ये टूटने वाला नहीं है। बिहार में कई तरह के जोड़ बनते और बिखरते देखा है लेकिन नीतीश जी कुर्सी पर ही बैठे रहे।

लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं दोनों
बता दें कि प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार जब दिल्ली आए थे तो उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर कहा था, “जिस प्रकार से वह बयान दे रहे हैं शायद उनका मन BJP के साथ जाने का होगा और BJP को भीतर से मदद करने का मन होगा।” अब नीतीश कुमार ने इस पर पलटवार किया है।